• July 10, 2026

1 घंटे स्विमिंग करने से कितनी कैलोरी होती है बर्न? जानिए वजन घटाने के लिए तैराकी के फायदे

आज के समय में फिट रहने और वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग घंटों जिम में वर्कआउट करते हैं, तो कुछ योग और अन्य एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। वहीं, वजन घटाने के लिए स्विमिंग यानी तैराकी भी एक बेहद प्रभावी एक्सरसाइज मानी जाती है।

स्विमिंग पूरे शरीर की कसरत है, जिसमें शरीर की कई मांसपेशियां एक साथ काम करती हैं। खास बात यह है कि इसमें जोड़ों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता, इसलिए यह कई लोगों के लिए एक बेहतर वर्कआउट विकल्प बन जाती है।

लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि रोजाना एक घंटे स्विमिंग करने से कितनी कैलोरी बर्न होती है? आइए जानते हैं।

1 घंटे स्विमिंग से इतनी कैलोरी होती है बर्न

अगर कोई व्यक्ति करीब एक घंटे तक स्विमिंग करता है तो वह लगभग 400 से 700 कैलोरी तक बर्न कर सकता है। हालांकि, कैलोरी बर्न की मात्रा कई चीजों पर निर्भर करती है, जैसे व्यक्ति का वजन, स्विमिंग की गति और तैरने का तरीका।

शरीर का वजन ज्यादा होने पर पानी में शरीर को आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है। इसलिए ज्यादा वजन वाला व्यक्ति समान समय में हल्के वजन वाले व्यक्ति की तुलना में अधिक कैलोरी बर्न कर सकता है।

उदाहरण के तौर पर, 60 किलोग्राम वजन वाला व्यक्ति जितनी कैलोरी बर्न करेगा, 80 किलोग्राम वजन वाला व्यक्ति उससे ज्यादा कैलोरी खर्च कर सकता है।

स्विमिंग की स्पीड का पड़ता है असर

तैराकी की गति कैलोरी बर्न करने में अहम भूमिका निभाती है।

  • अगर कोई व्यक्ति धीमी गति से आराम-आराम से स्विमिंग करता है, तो करीब 1 घंटे में 400 से 500 कैलोरी तक बर्न हो सकती है।
  • वहीं, तेज गति से लगातार लैप्स पूरे करने पर कैलोरी बर्न का आंकड़ा 600 से 700 या उससे ज्यादा तक पहुंच सकता है।

स्ट्रोक के हिसाब से बदलती है कैलोरी बर्न

स्विमिंग में इस्तेमाल किए जाने वाले स्ट्रोक का भी कैलोरी खर्च पर असर पड़ता है।

  • बटरफ्लाई स्ट्रोक: सबसे ज्यादा मेहनत वाला स्ट्रोक माना जाता है। इससे करीब 1 घंटे में 700 से 800 कैलोरी तक बर्न हो सकती है।
  • फ्रीस्टाइल या क्रॉल: इससे लगभग 500 से 600 कैलोरी तक बर्न हो सकती है।
  • ब्रेस्टस्ट्रोक और बैकस्ट्रोक: इनमें करीब 400 से 500 कैलोरी तक खर्च हो सकती है।

वजन घटाने के लिए क्यों फायदेमंद है स्विमिंग?

स्विमिंग न सिर्फ कैलोरी बर्न करने में मदद करती है, बल्कि यह शरीर की ताकत, लचीलापन और स्टैमिना बढ़ाने में भी सहायक हो सकती है। नियमित रूप से तैराकी करने से शरीर एक्टिव रहता है और फिटनेस बेहतर हो सकती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। किसी भी फिटनेस प्रोग्राम को शुरू करने, डाइट में बदलाव करने या किसी स्वास्थ्य समस्या से जुड़ा कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह जरूर लें। Atal TV किसी भी जानकारी की पूर्ण प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *