ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डीआरएम ने ध्वजारोहण कर रेलवे सुरक्षा बल की परेड की सलामी ली

रेलवे स्टेडियम में बड़े उत्साह से आजादी की 76वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया और खुली जीप से रेलवे सुरक्षा बलों की परेड की सलामी ली। इस दौरान केन्द्रीय विद्यालय के स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

डीआरएम राजकुमार ने मंच से दिए संदेश में आजादी के अमृत महोत्सव में मुरादबाद रेल मंडल में हुई उपलब्धियों का ब्योरा रखा। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर देश की तरक्की में सहभागी बने।

कार्यक्रम में अपर मण्डल रेल प्रबंधक (परिचालन) राकेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक सुधीर कुमार, यूआरएमयू के मंडल अध्यक्ष शलभ सिंह, एनआरएमयू के अध्यक्ष मनोज शर्मा समेत अन्य रेल संगठनों के पदाधिकारी रहे।

डीआरएम ने रेलवे स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम से पूर्व मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ध्वजारोहण किया और आरपीएफ की हरथला पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *