ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

77वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अशफाकउल्ला खां स्टेडियम, खगड़ा में प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस समारोह (15 अगस्त 2023) के शुभ अवसर पर मुख्य समारोह शहीद अशफाकउल्ला खां स्टेडियम, खगड़ा में जमा खां, मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सह प्रभारी मंत्री, किशनगंज जिला के द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात परेड का सलामी गारद निरीक्षण किया गया।

मंत्री के साथ डीएम श्रीकांत शास्त्री एवं एसपी, डा. इनाम उल हक़ मेग्नू के द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में जिलेभर में सरकार के द्वारा चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों के बारे में जिलेवासियों को अवगत कराया। आपदा प्रबंधन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागीय कार्यों, उपलब्धियों समेत जिले को प्राप्त भूमि सम्मान अवार्ड को गिनाया। वही स्थानीय छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति की गई।

उद्घोषक सुभाष गुप्ता और प्रीति सिंह के द्वारा मंच का संचालन किया गया। परेड में जिला पुलिस (सशस्त्र बल महिला), जिला पुलिस (सशस्त्र बल पुरुष), बिहार गृह रक्षा वाहिनी, एसएसबी 12वीं वाहिनी, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड सम्मिलित हुई। उनके बीच प्रथम, द्वितीय, तृतीय का चयन किया गया। इसके साथ ही, मंत्री ने अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु पदाधिकारी, कर्मियो को सम्मानित किया। जिला के मैट्रिक और इंटर के टॉपर को भी सम्मानित किया गया। जिलेभर में मंत्री, डीएम, एसपी एवम अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न महादलित टोलों में स्थानीय बुजुर्गों के द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया।

जिलेभर में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वजारोहण हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ। स्टेडियम में ध्वजारोहण के उपरांत डीएम ने समाहरणालय में ध्वजारोहण किया। साथ ही प्रातः गोपनीय कार्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वजारोहण हुआ। इस अवसर पर किशनगंज सांसद डा. जावेद आजाद, किशनगंज विधायक इजरारुर हुसैन, जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, सिविल सर्जन, डीपीआरओ, पुलिस उपाधीक्षक, एसडीपीओ सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं गणमान्य दर्शकगण, मीडिया प्रतिनिधी उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *