ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शहीदों के आश्रितों एवं पूर्व सैनिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें:CM Yogi

उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने कहा कि देश की सीमा की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के आश्रितों, सेवारत और पूर्व सैनिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। ऐसे मामलों के लिए एक डेडिकेटेड पोर्टल तैयार किया जाए और उसे आईजीआरएस से इंटीग्रेट करें।

CM Yogi Adityanath ने मंगलवार की रात सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग की समीक्षा करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग में रिक्त पड़े पदों को यथा शीघ्र भरने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सेवानिवृत्त जवानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किए जाने पर बल देते हुए कहा कि शहीद सैनिकों के आश्रितों का सेवायोजन जल्द से जल्द किया जाए।

जिला सैनिक बंधु की महत्ता के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समिति हमारे सैनिकों की समस्याओं के समाधान में काफी सहायक है। इसकी बैठक हर माह नियमित रूप से होनी चाहिए। बैठक में जिलाधिकारी के साथ पुलिस कप्तान भी मौजूद रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की सुरक्षा में वीरगति को प्राप्त होने वाले शहीदों के आश्रितों को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने वाला इकलौता राज्य है। इस संबंध में उन्होंने निर्देश किया कि इस राशि को देने में किसी भी तरह का विलंब न हो।

CM Yogi ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की सड़कों और अमृत सरोवरों का नामकरण प्रदेश के शहीदों के नाम पर करने को कहा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सैनिक कल्याण निगम में सेवायोजित कर्मियों की पुत्रियों के विवाह के लिए दी जाने वाली 30 हजार की राशि को बढ़ाने की आवश्यकता भी जताई, साथ ही शहीदों, सेवारत और पूर्व सैनिकों के बच्चों को अभ्युदय कोचिंग से जोड़ने की बात पर भी बल दिया।

वहीं एक अन्य बैठक में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मॉडल बनाकर जिलों में स्टेडियम के निर्माण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक-एक स्टेडियम हो। अगर जनपद में जमीन उपलब्ध हो तो स्टेडियम पीपीपी मोड पर बनें इसके लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित करें।

मुख्यमंत्री विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ने हर ब्लॉक में एक मिनी स्टेडियम और गांव में खेल के मैदान के निर्माण को मातृभूमि योजना से जोड़ें। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों के खेल कूद की गतिविधियों को प्रोत्साहित करें इससे हमारे ग्रामीण क्षेत्र के युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *