ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कानपुर में 272 स्वयं सहायता समूह तैयार कर रही हैं तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए झंडे को तैयार करने का कार्य कानपुर जिले के 272 स्वयं सहायता समूहों को दी गई है। यह जानकारी बुधवार को राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण उपायुक्त स्वरोजगार सुधा देवी शुक्ला ने दी।

उन्होंने बताया कि तिरंगा झंडा तैयार करने के लिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में सक्रिय कुल 272 स्वयं सहायता समूहों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी अपने कार्य में लगे हुए हैं। शासन की प्राथमिकता के अनुरूप निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में सभी स्वयं सहायता समूह जुट गए हैं।

निर्धारित तिथि तक सभी समूह झंडा तैयार कर लेंगे। इस वर्ष पूर्व की लक्ष्य से अधिक काम दिया गया है। स्वयं सहायता समूह में जुड़ी महिलाएं प्रतिदिन अपने कार्य को आगे बढ़ा रही है। इस कार्य से उन्हें कुछ पारिश्रमिक भी शासन उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों को दीपक एवं कलश तैयार करने की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। समूह से जुड़ी महिलाएं अपने कार्य में दिन-रात जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *