ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

CM योगी ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण, साथ ही जरूरतमन्द को आश्रय उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ाके की ठंड में हर जरूरतमन्द को आश्रय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कम्बल का इन्तजाम हो। साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही यदि किसी के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है तो उसे भोजन भी उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री आज रात कड़ाके की ठंड के बीच आकस्मिक राजधानी लखनऊ के रैन बसेरों में ठहरे निराश्रितों का हाल जानने पहुंचे। उनका काफिला पहले मिल कॉलोनी पहुँचा। जहां उन्होंने प्रवासरत लोगों से कुशलक्षेम जानने के साथ उनसे आत्मीय संवाद भी किया।

इसके पश्चात CM योगी ने लक्ष्मण मेला रोड की ओर स्थित रैन बसेरे में भी गए। अलग-अलग रैन बसेरों में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोग ठहरे हुए थे। कोई डॉक्टर को दिखाने के लिए तो कोई किसी अन्य कार्य से लखनऊ आया था। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों में ठहरे लोगों से पूछा कि यहां में कोई परेशानी तो नहीं। सभी ने व्यवस्था को लेकर संतोषजनक जवाब दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कुशलक्षेम और जरूरतों के बारे में पूछे जाने पर रैन बसेरों में ठहरे लोग भावविभोर हो गए।

उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उनके ठहरने और भोजन की जानकारी लेने खुद योगी आदित्यनाथ उनके पास आए हैं। रैन बसेरों में ठहरे लोगों का कहना था कि जब मुख्यमंत्री खुद उनकी सुधि ले रहे हैं तो उन्हें किस बात की दिक्कत होगी। सभी रैन बसेरों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों से जरूरतमन्दों में कंबल व भोजन का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों के बाहर भी जरूरतमन्द लोगों में कंबल व भोजन का वितरण कर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनकी सेवा को प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *