धर्म नगरी काशी में रविवार को हजरत सैयद सालार मसूद गाजी मियां रहमतुल्लाह अलैह की हल्दी रस्म के साथ ही लग्न रखी गई। बड़ी बाजार स्थित गाजी मियां के रौजे पर सवा महीने पूर्व लगन रखी गई। गाजीमियां को गुस्ल कराने के बाद संदलपोशी और चादरपोशी की गई। इसके बाद मजार पर हल्दी का लेपन किया गया। आस्ताने की दीवारों पर हल्दी लगे पंजों की छाप लगाई गई। रस्म होने के बाद कुल शरीफ और […]Read More
वकालत सिर्फ एक पेशा नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व है :
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने कहा कि वकालत सिर्फ एक पेशा नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व है। हम सब को मिलकर समरस समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करना होगा । यहीं डॉ भीमराव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। न्यायमूर्ति शनिवार को यहां दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के सभागार में डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में अधिवक्ता परिषद काशी की ओर से आयोजित समरसता […]Read More
सूरत से वाराणसी घुमने आए युवक ने ममेरे भाई के
लंंका थाना क्षेत्र के काशीपुरम कॉलोनी में 25 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सोमवार को सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद चंदौली के ग्राम मटियार थाना बलुआ निवासी गोलू यादव(25)पुत्र छोटे यादव अपने ममेरे भाई अनूप यादव के काशीपुरम कॉलोनी स्थित किराये के कमरे पर आया था। अनूप जोमैटो में काम करता है। भोर में गोलू ने अनूप […]Read More
वाराणसी में चार मंजिलें भवन में लगी भीषण आग, लाखों
भेलूपुर थाना क्षेत्र के गौरीगंज रविन्द्रपुरी में स्थित साड़ी कारोबारी के चार मंजिले मकान में भीषण आग लग गई। भीषण आग पर जब तक काबू पाया जाता लाखों रूपये मूल्य की कीमती साड़ियां, घर के सामान, कपड़े, अनाज जलकर खाक हो गए। साड़ी कारोबारी और उसके परिजनों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग लगने की वजह प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट बताई गई है। गौरीगंज रविन्द्रपुरी तिराहे के समीप साड़ी कारोबारी रिजवान अहमद, अरमान अहमद और रुखसार […]Read More
छठे दिन मां कात्यायनी और ललिता गौरी के दरबार में
वासंतिक चैत्र नवरात्र में बाबा विश्वनाथ की नगरी मातृशक्ति की आराधाना में लीन है। नवरात्र के छठवें दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने परम्परानुसार नवदुर्गा के दर्शन के क्रम में संकठा घाट पर आत्माविश्वेश्वर मंदिर परिसर स्थित मां कात्यायनी देवी और गौरी स्वरूप में ललिता गौरी के दरबार में हाजिरी लगाई। भोर से ही श्रद्धालु देवी के दोनों स्वरूप के दरबार में पहुंचते रहे। तड़के शुरू हुआ दर्शन-पूजन का क्रम देर रात तक चलता रहेगा। मां […]Read More






