ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सूरत से वाराणसी घुमने आए युवक ने ममेरे भाई के कमरे में लगाई फांसी

लंंका थाना क्षेत्र के काशीपुरम कॉलोनी में 25 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सोमवार को सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जनपद चंदौली के ग्राम मटियार थाना बलुआ निवासी गोलू यादव(25)पुत्र छोटे यादव अपने ममेरे भाई अनूप यादव के काशीपुरम कॉलोनी स्थित किराये के कमरे पर आया था। अनूप जोमैटो में काम करता है। भोर में गोलू ने अनूप के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि काशीपुरम कॉलोनी में एक युवक ने दरवाजा बंद करके फंदा लगा लिया है।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक लंका शिवाकांत मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस ने मृत युवक के शव को फंदे से उतार कर पंचनामा आदि के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के ममेरे भाई अनूप ने बताया कि गोलू अविवाहित और दो भाइयों में छोटा था। वह सूरत गुजरात में रहकर काम करता था। पिछले चार दिनों से वह वाराणसी घूमने आया था और मेरे रूम में ठहरा हुआ था। गोलू के आत्महत्या की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गोलू ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया परिजन भी नहीं बता पाए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *