ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुलिस ने बदमाशों को जंगल में घेरा, मुठभेड़ में बदमाश और सिपाही घायल, दो गिरफ्तार

देहरादून के आशरोड़ी के जंगल में पुलिस और बदमाश के बीच आज मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। एक पुलिसकर्मी भी मुठभेड़ में घायल हुआ है। घायलों को कोरोनेशन हास्पिटल में ले जाया गया है। दोनों बदमाश बसंत विहार में हुई लूट की घटना के मुख्य आरोपित हैं।

दरअसल, देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र में गत दिनों लूट की घटना हुई थी। लूट की घटना के संदिग्धों की धरपकड़ के लिए दून पुलिस ने सहारनपुर क्षेत्र से संदिग्धों का पीछा करते हुए बिहारीगढ़ पुलिस के साथ संदिग्धों को आशरोड़ी के जंगल में घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया।

पुलिस ने घायल फुरकान पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम नियामु थाना चारथवल जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश व वसीम पुत्र इसराइल निवासी ग्राम नियामु थाना चारथवल जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल और एक तमंचा भी बरामद किया। मुठभेड़ में उप निरीक्षक सुनील नेगी थाना बसंत विहार के जांघ में गोली लगने से वह भी घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *