राज्यपाल हरिचंदन के परिसहायक होंगे आईपीएस सुनील कुमार शर्मा
छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने 2017 बैच के आईपीएस सुनील कुमार शर्मा को राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन के परिसहायक के पद पर पदस्थ किया है। सुनील कुमार शर्मा अब तक सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे। इस संबंध में विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार की देर शाम को आदेश भी जारी कर दिया है।Read More






