ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिमाचल की जनता कांग्रेस को मांग रही हिसाब : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने हिमाचल में चुनाव प्रचार कर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं से पूछा है कि कि डेढ़ साल पहले हिमाचल प्रदेश की जनता को जो झूठी गारंटियां परोसी थी, उनका हिसाब हिमाचल की जनता मांग रही है और यह नेता दोबारा से और बड़ी-बड़ी नौटंकियां करके जा रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता अब इनके झूठ के पुलिंदे पर विश्वास करने वाली नहीं है।

डाॅ0 बिन्दल ने बुधवार को एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा कर रहे है कि मेरा खजाना खाली है और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता अरबों-खरबों रूपये की घोषणाएं करके जा रहे हैं।

उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को और प्रदेश के मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए जिन्होनें प्रदेश के मतदाता के साथ धोखा दिया है।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि हिमाचल का विकास जो विगत भाजपा सरकार में हो रहा था उस विकास कार्य को वर्तमान कांग्रेस सरकार ने ताला लगाकर जनता का नुकसान किया। मोदी द्वारा दी गई गरीब कल्याण की योजनाएं, सड़कों के निर्माण की योजनाएं, पेयजल निर्माण की योजनाओं को भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार में समाप्त कर दिया। अब जनता एक जून को हिमाचल प्रदेश में कमल खिलाएगी और भाजपा चारों लोकसभा सीटें भारी बहुमत से जीतकर जीत की हैट्रिक लगाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *