लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले घरेलू शेयर बाजार ने फिर ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया । हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार के दौरान सोमवार को सेंसेक्स ने 75,679 का स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 23,043 का ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया। फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एकसचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 147.58 अंक यानी 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 75,557.97 पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का (निफ्टी) […]Read More
Feature Post
विंध्य की पहाड़ियों और मां विंध्याचल की गोद में बसा मीरजापुर पीतल उद्योग के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। राजनीतिक दृष्टि से यह जिला बड़ा अहम माना जाता है। इस सीट ने कई अहम नेता देश और प्रदेश को दिए हैं। मीरजापुर लोकसभा सीट से फूलन देवी दो बार सांसद निर्वाचित हो चुकी हैं। सपा के टिकट पर जीतीं फूलन देवी मीरजापुर लोकसभा सीट से पहली बार जालौन में जन्मी बैंडिट क्वीन फूलन देवी […]Read More
अपने परिवार का कुनबा बचाने के लिए चुनाव लड़ रही
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देवरिया और बांसगांव लोकसभा क्षेत्रों की संयुक्त जनसभा में सपा पर करारा हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सपा अपने परिवार का कुनबा बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है। इन्हें केवल परिवार की ही चिंता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडी जमात वालों ने वोटबैंक के लिए राम मंदिर को ठुकरा दिया। सपा वाले राम मंदिर को अपवित्र कहते हैं। इसलिए राम […]Read More
केरल के एझिमाला में भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) से ‘स्प्रिंग टर्म’ में 216 प्रशिक्षु पास आउट हुए हैं। इनमें 34 महिला और मित्र देशों के 10 प्रशिक्षु हैं। मिड शिपमैन पिनिंटला प्रदीप कुमार रेड्डी को मेरिट के सभी क्रम में प्रथम स्थान हासिल करने लिए ‘राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक’ मिला। पासिंग आउट परेड में सफल प्रशिक्षुओं ने चमचमाती तलवारों और राइफलों के साथ पारंपरिक और मार्मिक विदाई धुन पर अंतिम चरण की सलामी देते हुए […]Read More
कान्स में पुरस्कार जीतने पर पायल कपाड़िया प्रधानमंत्री ने दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पायल कपाड़िया को कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्रांड प्रिक्स पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है। अपनी फिल्म “ऑल वी इमेजिन एज़ लाइट” के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्रांड प्रिक्स पुरस्कार जीतने वाली पायल पहली भारतीय फिल्म निर्माता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि ”ऑल वी इमेजिन एज लाइट” के लिए 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारत को पायल कपाड़िया […]Read More






