शिक्षा में पंजाब बना देश का नंबर-1 राज्य, केरल और दिल्ली को पीछे छोड़ नीति आयोग रैंकिंग में हासिल किया शीर्ष स्थान
पंजाब ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। NITI Aayog की नई रिपोर्ट के अनुसार, Punjab ने प्राइमरी और मिडिल स्कूल शिक्षा में Kerala, Maharashtra और Delhi को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष रैंक हासिल की है।
रिपोर्ट में पंजाब को बुनियादी शिक्षा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्कूली सुविधाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बताया गया है। भाषा और गणित जैसे विषयों में भी पंजाब ने शानदार प्रदर्शन किया है।
Bhagwant Mann ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि शिक्षा में ईमानदारी से किए गए निवेश का अब सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है।
मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश जारी कर कहा, “जो बोओगे वही काटोगे। राज्य सरकार ने प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षा को मजबूत करने, स्मार्ट क्लासरूम शुरू करने और शिक्षकों को आधुनिक प्रशिक्षण देने पर लगातार काम किया। आज उन्हीं प्रयासों का परिणाम पंजाब की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में सामने आया है।”
मुख्यमंत्री के अनुसार,
डिजिटल सुविधाओं के मामले में भी पंजाब ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य सरकार ने शिक्षक प्रशिक्षण, आधुनिक शिक्षा पद्धतियों और डिजिटल क्लासरूम पर विशेष ध्यान दिया। इसी का परिणाम है कि पंजाब अब शिक्षा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन गया है।
उन्होंने शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षा विभाग और Punjab School Education Board से जुड़े सभी लोगों को इस सफलता के लिए बधाई दी।
भगवंत मान ने कहा, “यह सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से पंजाब हर क्षेत्र में नंबर-1 राज्य बनेगा।”