• May 11, 2026

‘शुभेंदु अधिकारी ने 5000 टीएमसी कार्यकर्ताओं की जान बचाई’, निलंबित टीएमसी नेता रिजु दत्ता का बड़ा बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। तृणमूल कांग्रेस से निलंबित नेता Riju Dutta ने बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari की खुलकर तारीफ की है। रिजु दत्ता ने दावा किया कि शुभेंदु अधिकारी ने अपने संयमित रवैये से हजारों टीएमसी कार्यकर्ताओं की जान बचाई।

रिजु दत्ता ने कहा, “शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बने अभी सिर्फ दो दिन हुए हैं, लेकिन इन दो दिनों में उन्होंने कम से कम 5000 तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जान बचाई है।”

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले 6 मई को शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दत्ता के मुताबिक, यदि उस समय शुभेंदु अधिकारी भावनात्मक प्रतिक्रिया देते और बदले की राजनीति की बात करते, तो राज्य में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क सकती थी।

रिजु दत्ता ने कहा, “अगर उस दिन अस्पताल से निकलकर शुभेंदु अधिकारी कहते कि अब बंगाल में बदला लिया जाएगा, तो उसी रात हजारों तृणमूल कार्यकर्ताओं का खून बहता। लेकिन उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि कोई भी कानून हाथ में नहीं लेगा।”

उन्होंने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा, “मैं शुभेंदु अधिकारी को सलाम करता हूं। एक बंगाली के रूप में मैं कहता हूं कि जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है। अब हम भी देखेंगे कि वे अपने वादों पर कितना खरे उतरते हैं।”

रिजु दत्ता ने आगे कहा कि बंगाल की जनता अब इस बात पर नजर रखेगी कि नई सरकार राज्य में हिंसा रोकने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में कितनी सफल रहती है। उन्होंने कहा, “आज शुभेंदु अधिकारी सिर्फ बीजेपी नेता नहीं हैं, बल्कि पूरे बंगाल के मुख्यमंत्री हैं।”

गौरतलब है कि हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 207 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि All India Trinamool Congress को 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इस जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *