बशीरहाट में तृणमूल कार्यकर्ता का सिर फटा, कई जगहों पर
उत्तर 24 परगना, 01 जून (हि.स.)। बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान शनिवार को कई जगहों पर तनाव बरकरार रहा। झड़प में तृणमूल एवं भाजपा दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता-समर्थक घायल हुए हैं। संदेशखाली के खुलना इलाके में बूथ नंबर 177 की पंचायत सदस्य मनिका मंडल के पति और स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता रामकृष्ण मंडल का सिर फोड़ दिया गया। इसको लेकर भाजपा पर आरोप लगाए गए। भाजपा ने पिटाई के आरोपों से इनकार किया है। […]Read More






