October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फेसबुक पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर किया गैंगरेप, दो आरोपित गिरफ्तार

 फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद युवती को मिलने के बहाने बुलाकर ब्लैकमेल कर गैंगरेप करने के दो आरोपितों को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

टिहरी निवासी एक युवती की उत्तर प्रदेश के एक युवक से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई। इसी दौरान युवती और आरोपित की मुलाकात देहरादून में हुई, जहां पर आरोपित दीपक ने पीड़िता का वीडियो बना लिया। 24 मई को आरोपित दीपक ने पीड़िता को हरिद्वार बुलाया तथा एक होटल में ब्लैकमेल कर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं आरोपित ने फिर से युवती का वीडियो बनाया। उसके बाद आरोपित लगातार पीड़िता को धमकी देते हुए उससे पैसों की मांग कर रहे थे।

इस सबंध में पीड़िता ने नगर कोतवाली में 30 मई को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया और आरोपितों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को रोडवेज बस स्टैण्ड के निकासी गेट से दीपक उम्र 22 वर्ष पुत्र मूलचन्द निवासी हालू सराय थाना ठेर जनपद सम्भल उत्तर प्रदेश, मनीष कुमार उम्र 20 वर्ष पुत्र राजेश निवासी थाना ठेर जनपद सम्भल उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.