गिरिडीह, 31 जुलाई। बैद्यनाथ धाम देवघर से जलाभिषेक कर रांची लौट रहे शिवभक्त कावड़ियों से भरी बस बुधवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कुछेक कवड़ियों को मामूली चोटें आई हैं। घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना सरिया थाना क्षेत्र के नीमाटांड़ के पास हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक चालक को नींद आ जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद ग्रामीणों के साथ स्थानीय प्रशासन राहत […]Read More
रायपुर, 31 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरुवार एक अगस्त को स्थगित कर दिया गया है। सीएम साय के बस्तर प्रवास में रहने के कारण 1 अगस्त को जनदर्शन का आयोजन नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन दो बार राजधानी स्थित मुख्यमंत्री साय के निवास कार्यालय में सफलतापूर्वक किया जा चुका है। मुख्यमंत्री साय से मुलाकात करने, अपनी मांगों और समस्याओं के समाधान के […]Read More
रांची, 31 जुलाई । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेलवे ई-टिकट के अवैध कारोबारी मनोज कुमार को पंडरा ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरपीएफ पोस्ट रांची के निरीक्षक दिगंजय शर्मा ने बुधवार को बताया कि रांची मंडल के आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर रेलवे ई-टिकट के अवैध कारोबारियों के खिलाफ ऑपरेशन उपलब्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। गुप्त सूचना पर पंडरा ओपी के आरएस कंप्यूटर दुकान में छापेमारी की […]Read More
कुशीनगर, 31 जुलाई रदद भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत डा. वैभव कुमार सिंह को संयुक्त राज्य अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को कैलिफोर्निया स्थित विश्व प्रतिष्ठित प्लोस वन आर्गनाइजेशन में अंतर्राष्ट्रीय संपादकीय बोर्ड का अकादमिक/एसोसिएट संपादक सदस्य मनोनीत किया गया है। कृषि अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए प्लोस वन ने डा.वैभव को यह जिम्मेदारी दी है। प्लोस वन एक अंतर्राष्ट्रीय समावेशी संस्था के रूप में समाज […]Read More
जम्मू, 31 जुलाई । इस वर्ष अमरनाथ यात्रा पर रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। पिछले साल 4.45 लाख श्रद्धालुओं के मुकाबले इस साल अब तक 4.71 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इस वर्ष यात्रा के 19 दिन अभी बाकी हैं। इसी बीच बुधवार सुबह 1,654 यात्रियाें का एक और जत्था सुरक्षाकाफिलों की निगरानी में जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ। बुधवार […]Read More