नई दिल्ली, 31 जुलाई। केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने बुधवार को केरल के वायनाड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वायनाड में भूस्खलन के कारण अब तक 143 लोगों की जान जा चुकी है। केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। […]Read More
नई दिल्ली, 31 जुलाई । गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने कुछ प्रोग्राम में दाख़िले सीयूईटी (पीजी) स्कोर के आधार पर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त है। यूनिवर्सिटी ने बुधवार को बताया कि सीयूईटी (पीजी) स्कोर के आधार पर जिन प्रोग्राम में दाखिला शुरू हो गया है उनमें एमए (एमसी), एमपीटी, एमए( अंग्रेज़ी), एमएससी (योग), एमएस (पैकिजिंग टेक्नॉलोजी), एमए (अर्थशास्त्र), एमएससी (इन्वायरॉन्मेंट मैनेजमेंट), एमएड, एम. टेक (कम्प्यूटर […]Read More
सिलीगुड़ी, 31 जुलाई झारखंड के बाद पश्चिम बंगाल के रांगापानी में भी रेल हादसा हो गया। इस बार पटरी से मालगाड़ी उतर गई है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, मालगाड़ी बुधवार को रांगापानी स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड के शेड में जा रही थी। तभी दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के चलते रांगापानी रेल फाटक बंद कर दिया गया है। पटरी से उतरे डिब्बों की मरम्मत का काम जारी है। गत जून में सियालदह-अगरतला कंचनजंगा […]Read More
लखनऊ, 31 जुलाई । लाेकसभा में जाति जनगणना को लेकर कांग्रेस और भाजपा में हुई तीखी बहस को लेकर गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना को लेकर भाजपा-कांग्रेस नाटकबाजी कर रही, यह देश का एक गंभीर मुद्दा है। मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मंगलवार को संसद में ख़ासकर जाति व जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस […]Read More
रायगढ़, 31 जुलाई । रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के बरगढ़ के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के सहायक समिति प्रबंधक शिवकुमार डनसेना, कम्प्यूटर आपरेटर भोलाराम जायसवाल एवं कम्प्यूटर आपरेटर शेषकुमार जायसवाल को अवैध धान खरीद की शिकायत सही पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में उप आयुक्त सहकारिता चंद्रशेखर जायसवाल ने बुधवार काे हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि उक्त तीनों के संबंध में यह शिकायत मिली थी कि इन्होंने षड्यंत्र […]Read More