गिरिडीह में कावड़ियों से भरी बस पलटी, कई घायल

गिरिडीह, 31 जुलाई। बैद्यनाथ धाम देवघर से जलाभिषेक कर रांची लौट रहे शिवभक्त कावड़ियों से भरी बस बुधवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कुछेक कवड़ियों को मामूली चोटें आई हैं। घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना सरिया थाना क्षेत्र के नीमाटांड़ के पास हुई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक चालक को नींद आ जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद ग्रामीणों के साथ स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया। आंशिक रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त बस को भी क्रेन की मदद से उठा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *