नई दिल्ली, 08 अगस्त । राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी घोटाला के सीबीआई से जुड़े मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 अगस्त तक बढ़ा दी है। केजरीवाल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। आज केजरीवाल की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी। कोर्ट ने 25 जुलाई को केजरीवाल को आज तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था। कोर्ट ने 10 जुलाई को ईडी की चार्जशीट पर […]Read More
मेरठ, 08 अगस्त । टीपीनगर थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर में बुधवार की रात को बदमाशों ने इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी के घर पर धावा बोलकर लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। बदमाशों ने परिवार के लोगों को बेहोश करके वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। टीपीनगर थाना क्षेत्र के ज्वालानगर में इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी सतीश शर्मा का घर है। उनका कूलर के पार्ट्स बनाने का कारोबार है। बुधवार की देर रात […]Read More
मेरठ, 08 अगस्त। मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर स्कूल छोड़ दिया और अपने घर में कैद हो गई। शिकायत के बाद भी पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर गुरुवार को छात्रा ने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। आरोप है कि आरोपित अब दुष्कर्म करने की धमकी दे रहे हैं और घर पर पथराव कर दिया। मुंडाली थाना क्षेत्र स्थित एक गांव […]Read More
हरिद्वार, 08 अगस्त । रुड़की के अरोड़ा कॉलोनी स्थित एक घर में गुरुवार की सुबह आग लगने से घर का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर माैके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड को सुबह करीब साढ़े चार बजे अरोड़ा कॉलोनी, गली नंबर 4 सोनालीपुरम में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत माैके […]Read More
वाराणसी, 08 अगस्त। गंगा स्वच्छता और पॉलीथिन के खिलाफ चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को नमामि गंगे के सदस्यों ने वेद पाठी बटुकों के साथ लोगों को जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने महर्षि योगी विद्याश्रम सिद्धेश्वरी के बटुकों के साथ पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पॉलीथिन के इस्तेमाल को बंद करके हम काशी को और गंगा को स्वच्छ बना सकते हैं । काशी और […]Read More