ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने छोड़ा स्कूल, एसएसपी से शिकायत

मेरठ, 08 अगस्त। मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर स्कूल छोड़ दिया और अपने घर में कैद हो गई। शिकायत के बाद भी पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर गुरुवार को छात्रा ने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। आरोप है कि आरोपित अब दुष्कर्म करने की धमकी दे रहे हैं और घर पर पथराव कर दिया।

मुंडाली थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा गुरुवार को अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। छात्रा ने शिकायत करते हुए कहा कि उसके साथ गांव के कुछ मनचले काफी समय से छेड़छाड़ कर रहे थे। शिकायत पर छात्रा के परिजनों ने आरोपितों के घर जाकर विरोध किया और पुलिस में शिकायत की बात कही तो एक आरोपित ने छात्रा के घर पर हमला कर दिया।

शिकायत पर पुलिस पहुंची तो मनचलों के परिजनों ने उनके घर पर पथराव कर दिया। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना पुलिस ने मनचलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अब आरोपित छात्रा को दुष्कर्म करने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी कार्यालय पर जन सुनवाई कर रहे एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्र ने पीड़ित परिवार को जल्दी ही आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *