ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अराेड़ा काॅलाेनी के घर में लगी आग से समान जलकर राख

हरिद्वार, 08 अगस्त । रुड़की के अरोड़ा कॉलोनी स्थित एक घर में गुरुवार की सुबह आग लगने से घर का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर माैके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

फायर ब्रिगेड को सुबह करीब साढ़े चार बजे अरोड़ा कॉलोनी, गली नंबर 4 सोनालीपुरम में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत माैके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। अंधेरा होने के कारण घर के अन्दर प्रवेश करना मुश्किल था, लेकिन दमकलकर्मियाें ने आग पर काबू पाते हुए उसे फैलने से रोक दिया। यदि आग फैल जाती तो पास में रखे सोफा सेट एवं पूरा घर चपेट में आ सकता था।

आग अपर्णा तोमर पत्नी स्व. अनुज तोमर के घर में लगी थी, जिसमें किराएदार शुभम शुक्ला पुत्र ऋषि शुक्ला, अपनी मां और बहन के साथ रहे थे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *