• June 26, 2026

‘रामायण’ पर दीपिका चिखलिया का भरोसा, रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जमकर की तारीफ

‘रामानंद सागर’ की प्रतिष्ठित टीवी सीरीज रामायण में माता सीता का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने निर्देशक नीतेश तिवारी की आगामी फिल्म रामायण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाते नजर आएंगे। आईएएनएस से बातचीत में दीपिका चिखलिया ने कहा कि उन्होंने रणबीर कपूर और साई पल्लवी दोनों के काम को देखा है और वे दोनों बेहद प्रतिभाशाली कलाकार हैं। उनके अनुसार, दोनों कलाकार अपने-अपने किरदारों के साथ पूरी तरह न्याय करेंगे और इस पौराणिक कथा को स्क्रीन पर प्रभावी ढंग से पेश करेंगे। दीपिका ने कहा कि रामायण जैसी पौराणिक कहानी को पर्दे पर दिखाना आसान नहीं होता, लेकिन सही कलाकारों के चयन से इसे बहुत सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि साई पल्लवी के अभिनय में सादगी और गहराई है, जबकि रणबीर कपूर हर भूमिका में खुद को ढालने में सक्षम अभिनेता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब इतने मजबूत कलाकार किसी पौराणिक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं, तो दर्शकों को एक बेहतरीन अनुभव मिलता है।

माता सीता के किरदार पर भावुक हुईं दीपिका

अपने आइकॉनिक किरदार माता सीता को लेकर दीपिका चिखलिया ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे सम्मानजनक अनुभव रहा है। उन्होंने बताया कि उस भूमिका ने उन्हें ऐसी पहचान दी, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी। उन्होंने कहा कि आज भी लोग उन्हें माता सीता के रूप में सम्मान देते हैं, जो उनके लिए गर्व की बात है। कई बार लोग भावुक होकर उनके चरण भी छू लेते हैं, जिसे वे श्रद्धा और आस्था से जुड़ा मानती हैं।

नई फिल्म ‘तेरा मेरा नाता’ पर भी जताई उम्मीद

अपनी आगामी फिल्म तेरा मेरा नाता को लेकर दीपिका ने कहा कि यह फिल्म पूरी मेहनत और समर्पण के साथ बनाई गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक इसे परिवार के साथ देखकर पसंद करेंगे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *