वीर भोग्या राजस्थान की धरा अब सोना उगलने की तैयारी में है। बांसवाड़ा के भूकिया जगपुरा में प्रदेश की पहली सोने की खानों की नीलामी की युद्ध स्तर पर तैयारी करते हुए सोने की दो खानों की ई-नीलामी की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के साथ ही करीब एक माह में नीलामी के लिए भारत सरकार के ई पोर्टल पर निविदा जारी कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मार्गदर्शन में नई सरकार बनते ही […]Read More
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। रायबरेली लोकसभा क्षेत्र की सांसद सोनिया गांधी के इस फैसले से यह माना जा रहा है कि अब वह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। वर्ष 2004 से 2019 तक सोनिया गांधी रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार जीत चुकी हैं। वर्ष 1999 में वह पहली बार अमेठी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ीं और जीतीं। […]Read More
उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को वसंत पंचमी के अवसर पर बाबा महाकाल का मां सरस्वती के रूप में श्रृंगार किया गया है। भस्मारती में भगवान को पीले द्रव्य से स्नान कराया गया। पीले चंदन से आकर्षक श्रृंगार कर सरसों और गेंदे के पीले फूल अर्पित किए गए। विशेष आरती कर फिर पीले रंग की मिठाई का महाभोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु ने […]Read More
असम में अब कोई विपक्ष नहीं है। जो लोग वहां हैं, उनके शरीर कांग्रेस पार्टी के साथ हैं, लेकिन उनका मन भाजपा के साथ है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कही। मुख्यमंत्री बुधवार को असम विधानसभा के चालू बजट सत्र के दौरान सदन से बाहर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और विधायक कमलाक्ष दे पुरकायस्थ और बसंत दास के कांग्रेस के सदस्य होने के […]Read More
बुधवार को संदेशखाली जाते समय के रास्ते में टाकी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ गई। वह पुलिस की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की के दौरान सुकांत बेसुध होकर मजूमदार नीचे गिर पड़े। उन्हें बशीरहाट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ले जाया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष फिलहाल अस्पताल में हैं। दरअसल बुधवार सुबह भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल को संदेशखाली जाना था। हालांकि, प्रशासन […]Read More