जिला निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। माना जा रहा है कि मार्च माह के पहले सप्ताह में आचार संहिता लागू हो जाएगी। लोकसभा चुनाव 2019 के मुताबिक 2024 में मतदाताओं की संख्या 35 हजार बढ़कर 627768 हो गई है। पांच साल पहले जिले में मतदाताओं की संख्या 592668 थी। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जनवरी 2024 प्रारंभिक प्रकाशन के समय जिले […]Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) की मंत्रिस्तरीय बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए समावेशिता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत के इसमें बड़ी भूमिका निभाने से आईईए को फायदा होगा। प्रधानमंंत्री मोदी ने कहा कि समावेशिता किसी भी संस्थान की विश्वसनीयता और क्षमता को बढ़ाती है। 1.4 अरब भारतीय प्रतिभा, प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ तैयार हैं। हम प्रत्येक मिशन में पैमाना और गति, मात्रा और गुणवत्ता लाते हैं। […]Read More
ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ की मनी लांड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दायर एक याचिका पटियाला हाउस कोर्ट से वापस ले ली है। एडिशनल सेशंस जज चंदर जीत सिंह ने जैकलीन को याचिका वापस लेने की अनुमति दी। जैकलीन ने याचिका दायर करके मीडिया को लिखे गए सुकेश चंद्रशेखर के पत्रों को अपनी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए इन पत्रों को मीडिया में जारी करने […]Read More
नवादा जिले के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के सद्भावना चौक स्थित ओवर ब्रिज पुल के नीचे बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। सद्भावना चौक स्थित ओवर ब्रिज पुल के नीचे अवैध रूप से रेलवे लाइन पार करने के दौरान एक ट्रैक्टर रेलवे लाइन में फंस गया और फिर उसी वक्त गया से क्यूल जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आ गई। ट्रेन को दूर से देखते ही स्थानीय लोगों ने लाल कपड़ा दिखाकर ट्रेन को रुकवा […]Read More
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के 109वें स्थापना दिवस पर बुधवार को उल्लासपूर्ण माहौल में परिसर के संस्थानों, संकायों की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली गईं। झांकियों में देशभक्ति,कला, संस्कृति, विज्ञान एवं तकनीक का संगम दिखा। विद्यार्थी बारिश और खराब मौसम के बावजूद बासंतिक रंग-बिरंगे परिधान पहन लाल-पीला साफा, पगड़ी बांधे ढोल-नगाड़े की थाप पर समूह में थिरकते रहे। शोभायात्रा के दोनों तरफ छात्र जहां अपने संकाय और संस्थान की झांकियों में शामिल साथियों का उत्साहवर्धन […]Read More