काशी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 23 फरवरी को सीरगोवर्धन एवं करखियावं में होने वाली जनसभाओं की सफलता के लिए भाजपा संगठन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू कर दिया। उन्होंने तैयारियों में कोई कमी न रह जाय इसके लिए पीएम मोदी की दो जनसभा की पूरी […]Read More
भारत में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की हलचल तेज हो गई है। भारत 28 साल बाद 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। इसमें दुनियाभर की 120 प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। सभी ने कल (सोमवार) महात्मा गांधी की समाधि ‘राजघाट’ के दर्शन कर अपने सफर की शुरूआत की। इसी के साथ 71वें मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले की उलटी गिनती शुरू हो गई। मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की चेयरमैन और सीईओ जूलिया मोर्ले सीबीई ने […]Read More
ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में दबाव का माहौल बना हुआ है। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार करके बंद हुए। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। सोमवार को प्रेसिडेंट डे होने की वजह से पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में छुट्टी थी। इसलिए वॉल स्ट्रीट […]Read More
झारखंड मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मण राम ने पुणे में संपन्न हुई मास्टर फेडरेशन एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करके मंगलवार को रांची लौटे खिलाड़ियों को बधाई दी है। साथ ही गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी में अशोक महतो और 3000 सेंटीमीटर में धर्म नाथ मुंडा ने ब्रोंज मेडल जीता है। इसके अलावा सुरीति तिर्की, भोला सिंह ने शॉट पुट में, सतीश चौरसिया ने 1500 मीटर, 5000 मीटर और 3000 सेंटीमीटर में, जेनेन […]Read More
रामपुर बरकोनीया थाना क्षेत्र के सिल्थम पटना मार्ग पर ट्रैक्टर से कुचलकर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी इंद्रजीत पासवान (22) पुत्र महेंद्र पासवान एवं मनोज चेरो पुत्र बनारसी (22) दोनों सोमवार की रात करीब 10:00 बजे बाइक से सिल्थम बाजार से अपने घर पटना गांव जा रहे थे। […]Read More