ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

झारखंड मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव ने विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई

झारखंड मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मण राम ने पुणे में संपन्न हुई मास्टर फेडरेशन एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करके मंगलवार को रांची लौटे खिलाड़ियों को बधाई दी है।

साथ ही गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी में अशोक महतो और 3000 सेंटीमीटर में धर्म नाथ मुंडा ने ब्रोंज मेडल जीता है। इसके अलावा सुरीति तिर्की, भोला सिंह ने शॉट पुट में, सतीश चौरसिया ने 1500 मीटर, 5000 मीटर और 3000 सेंटीमीटर में,

जेनेन सेवैया ने एवं प्रभा लकड़ा हाई जंप में विजयी हुई। मौके पर सचिव लक्ष्मण राम ने कहा कि इन सभी खिलाड़ियों का सिलेक्शन वर्ल्ड मास्टर एथलीट खेलकूद प्रतियोगिता में होगा। जो स्वीडन में होने वाला है। उन्होंने कहा कि सभी वर्ल्ड मास्टर

एथलीट्स खेलकूद प्रतियोगिता के लिए तैयारी करें । यह प्रतियोगिता अगस्त 2024 में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *