ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गंगा नदी में डूबी नाव, 6 लापता की तलाश, 11 लोगों ने तैर कर बचाई जान

पटना, 16 जून (हि.स.)। पटना के बाढ़ जिले में रविवार सुबह गंगा नदी में नाव पलटने से उसमें सवार 17 लोग डूबने लगे, इनमें 11 लोगों ने तैर कर अपनी जान बचा ली। हादसे के बाद से 6 लोग लापता हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की गंगा में तलाश कर रही है। बाढ़ में आज गंगा दशहरा पर लोग स्नान के लिए जुटे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *