October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिमाचल सरकार में उपचुनाव के तुरंत बाद होगा नेतृत्व परिवर्तन : भाजपा

शिमला, 9 जुलाई भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने दावा किया है कि उपचुनाव के तुरंत बाद हिमाचल की सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में नेतृत्व परिवर्तन होगा। मंगलवार को एक बयान में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, उनके मित्र, मंत्रिमंडल के मंत्री, सीपीएस और तमाम कांग्रेस के नेता जिस प्रकार की घोषणाएं करते हैं, वो कभी पूरी नहीं हो सकती। अगर उनका पूरा करने का प्रयास किया जाता है तो जनता उस असफल प्रयास के बोझ के तले दब जाती है। यह झूठ का पर्वत, यह झूठी कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में जनता का जीना दुश्वार कर दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हत्या, बलात्कार और डकैती की वारदात से राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, पर कांग्रेस सत्ता का दुरुपयोग करने में मस्त है। अगर सत्ता का सदुपयोग किया होता तो कानून व्यवस्था सुदृढ़ होती और सुधरती। कश्यप ने कहा कि 30 हजार करोड़ का कर्जा लेने के बाद भी वर्तमान कांग्रेस सरकार ने ढेले का काम नहीं कर रही। इस सरकार की कर्ज की गाथा तो बहुत लंबी है, पर यह लिया कर्ज गया कहां? क्या वह कर्ज मित्रों की सुख सुविधा पर खर्च हुआ? क्या यह कर्ज कांग्रेस के चुनावी संचालन में खर्च हुआ क्या ? कर्ज के रूप में लिया हुआ पैसा जनता के ऊपर खर्च हुआ? यह तो कांग्रेस नेताओं को बताना ही होगा।
उन्होंने कहा कि इस सरकार के मित्रों का टोला तीन उपचुनाव जीतने के लीए अरबों रुपये खर्च कर रहा है। वह पैसा कहां से आया ? प्रदेश में सरकारी तंत्र चुनाव लड़ रहा है, कांग्रेस पर्दे के पीछे की भूमिका में है। इसके बावजूद तीनों उपचुनाव भाजपा जीतेगी, यह भाजपा का मानना है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव के तुरंत बाद सरकार में नेतृत्व परीवर्तन होगा यह निश्चित है, जनता इस कांग्रेस सरकार से परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.