October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

फ़तेहपुर, 09 जुलाई। जिले में मंगलवार को एक युवक बकरी चराने के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे गया था। जहां वाे मोबाइल देखते हुए रेलवे ट्रैक पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी कई वर्ष पूर्व उसे छोड़कर चली गई थी। युवक परिवार से अलग रह कर बकरी पालन कर गुजर बसर करता था।
थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.