October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कार की तलाशी में 50 किलो गांजा बरामद, दाे आराेपी गिरफ्तार

जालाैन, 09 जुलाई। जनपद में एसओजी और सर्विलांस सेल की टीम ने रेंढर थाना पुलिस के सहयाेग से मंगलवार को चेकिंग के दौरान बोलेरो वाहन से 50 किलो 639 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान दो आरोपित गिरफ्तार किए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आराेपिताें में मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ का रहने वाला रहीश यादव और झांसी जनपद का विवेक यादव हैं। पूछताछ में आराेपिताें ने बताया कि ये लोग उड़ीसा के रास्ते से गांजा लाकर मध्यप्रदेश समेत अन्य जिलों में तस्करी करते हैं। सूचना के बाद पुलिस लगामपुरा बैरियर के पास इन दोनों अभियुक्तों को पकड़ा था। पुलिस ने इनकी कार से 50 किलो 639 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.