ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भांडुप में तकनीकी खराबी आने से मध्य रेलवे की सेवा प्रभावित

भांडुप और विक्रोली स्टेशन के बीच गुरुवार सुबह अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से सेंट्रल रेलवे की सेवा कुछ समय के लिए प्रभावित हो गई। लोकल ट्रेनें करीब आधा घंटा देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों के अनुसार गुरुवार सुबह भांडुप और विक्रोली स्टेशन के बीच अचानक तकनीकी खराबी हो गई थी। इसकी वजह से मध्य रेलवे की सेवा बाधित हो गई थी लेकिन इसकी सूचना मिलते ही मध्य रेलवे की मरम्मत टीम तत्काल मौके पर पहुंची और खबर लिखे जाने तक तकनीकी खराबी दूर कर दी गई है। मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि इस समय लोकल सेवा शुरू हो गई है, लेकिन गाड़ियां देरी से चल रही हैं। मध्य रेलवे ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *