ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हादसे में मृतकों के परिजनों को 5लाख की मदद ,सीएम शिंदे

मुंबई, 17 जुलाई। मुंबई से पुणे एक्सप्रेस पर 15जुलाई को सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए को सहायता अब महाराष्ट्र सरकार उपलब्ध कराएगी। उल्लेखनीय है कि उस दिन 15जुलाई को कुछ भक्त गण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर डोंबिवली (घेसरगांव) निजी बस द्वारा पंढरपुर के लिए रवाना हुए थे । 15 जुलाई सोमवार को सुबह-सुबह यह भयानक हादसा हुआ था। इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज घोषणा की कि सरकार मृतकों को 5 लाख रुपये देगी और घायलों को सरकार मुफ्त इलाज देगी.।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज कलंबोली नवी मुंबई में महात्मा गांधी मिशन अस्पताल का दौरा भी किया और घायलों के बारे में गहनता से पूछताछ की। मरीजों को दिलासा दिलाया गया कि सरकार पूरी तरह उनके साथ है.।सीएम ने घायलों का इलाज करने वाले चिकित्सा अधिकारियों से इलाज के बारे में अधिक जानकारी ली। इस समय, उन्होंने सुझाव दिया कि गहन चिकित्सा इकाई में इलाज करा रहे मरीजों को आगे के इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि प्राइवेट बस और ट्रैक्टर की टक्कर में 46 लोग घायल हुएं हैं । इनमें से 7 वारकरी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका गहन चिकित्सा इकाई में इलाज चल रहा है.।राज्य के मुख्यमंत्री शिंदे ने संबंधित एजेंसियों को हादसे की पूरी जांच करने का आदेश दिया है.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *