ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केंद्रीयमंत्री शाह ने आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 17 जुलाई । केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने आज सुबह लोगों को देशवासियों को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स हैंडल पर कहा, ” विठुमौली की पूजा के लिए प्रसिद्ध इस मंगल दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। श्री विट्ठल और रखुमाई हम सभी को सुख, समृद्धि और प्रगति का आशीर्वाद दें।”

उल्लेखनीय है कि सनातन हिंदू आर्य वैदिक परंपरा में एकादशी व्रत का महत्वपूर्ण स्थान है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। कहीं-कहीं इस तिथि को ‘पद्मनाभा’ भी कहते हैं। सूर्य के मिथुन राशि में आने पर ये एकादशी आती है। इसी दिन से चातुर्मास का आरंभ माना जाता है। इस दिन से भगवान श्री हरि विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं और फिर लगभग चार माह बाद तुला राशि में सूर्य के जाने पर उन्हें उठाया जाता है। उस दिन को देवोत्थानी एकादशी कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *