ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जोरहाट सदर थाने में फिर से हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा सोमवार को एक बार फिर जोरहाट सदर पुलिस थाने में पेश हुए।

दरअसल, जोरहाट में राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान उन्हें जोरहाट में नियमों के उल्लंघन की घटना के लिए जोरहाट सदर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। उसी मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा, कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी और राहुल गांधी की न्याय यात्रा के प्रभारी केबी बैजू को जोरहाट पुलिस स्टेशन के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में भूपेन बोरा को जोरहाट पुलिस के सामने 31 जनवरी को पेश हुए थे। उसके बाद आज फिर अध्यक्ष बोरा जोरहाट सदर थाने में पेश हुए। इस दौरान पुलिस ने भूपेन बोरा से क्या सवाल पूछे, इसकी अभी तक कुछ जानकारी नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *