ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री धामी के रोड शो में उमड़ी भीड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मातृ शक्ति वंदन कार्यक्रम के लिए तीर्थनगरी हरिद्वार पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले दूधादारी चौक पर बने फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने रोड शो किया।

देवपुरा चौक से आरम्भ होकर रोड शो कार्यक्रम स्थल ऋषिकुल मैदान पहुंचा। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में आम जनता और मुस्लिम समाज की महिलाएं भी मौजूद रहीं। इस दौरान जहां मुख्यमंत्री ने पुष्पवर्षा कर लोगाें का स्वागत किया वहीं लोगों ने भी पुष्पवर्षा कर सीएम धामी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी थोड़ी देर में 11 हजार करोड़ की 158 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता समेत अनेक भाजपा नेता व हजारों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *