ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुल से टकराया ईंट ले जा रहा ट्रक, तीन व्यक्ति घायल

लखीमपुर जिले में असम-अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती पाखलीपहाड़ इलाके में शंकरदेव कॉलेज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर आज तड़के हुए एक सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गये।

पुलसि सूत्रों ने बताया है कि 14 पहियों वाला एलपी ट्रक (एएस-25एफसी-3099) नगांव से इटानगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कासमारी स्थित पक्के पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे पलट गया।

नतीजतन, ट्रक के चालक सहित तीन व्यक्तियों को काफी चोटें आईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बंदरदेवा पुलिस की मदद से लोगों को अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *