ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को सपरिवार करेंगे लालबाग के राजा के दर्शन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को सपरिवार मुंबई में लालबाग के राजा के दर्शन करेंगे। गृहमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर लालबाग और आसपास के परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री शाह शनिवार को अपराह्न 3.30 बजे लालबाग के राजा के दर्शन करेंगे। अमित शाह 25 मिनट तक लालबाग के राजा के दरबार में रहेंगे। इसके मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी और मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अमित शाह इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर जाकर भगवान गणेश का दर्शन करेंगे। अमित शाह इसके बाद भाजपा के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के बांद्रा स्थित आवास पर जाकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करेंगे। शाम को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे दिल्ली लौट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *