ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दामोदर नदी का बढ़ा जलस्तर, खोले गए तेुनघाट डैम के फाटक

पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ गया है। तेनुघाट डैम के दो रेडियल गेट लगातार बारिश और डैम में पानी अधिक होने के बाद शुक्रवार को खोले गए। इससे दामोदर नदी का जल का बहाव बढ़कर लगभग 6751.56/191.37 क्यूसेक/क्यूबिक मी. प्रति सेकेंड हो गया है।

डैम में बढ़ते जलस्तर के बाद आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त गेट खोले जाने की है संभावना है। वर्तमान में डैम का जलस्तर आरएल 853.90 फीट है। कार्यपालक अभियंता रंजीत कुजूर ने बताया कि डैम में पानी की क्षमता 865 फीट तक है। डैम में सामान्यतः 852 फीट तक पानी को रखा जाता है। इससे अधिक होने पर गेट खोल दिया जाता है। पीछे से आ रहे पानी की वजह अभी जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि डैम से पानी छूटने के बाद दामोदर नदी के भी जलस्तर में वृद्धि होगी। नदी का जलस्तर व बहाव तेज होने की वजह से लोगों से नदी में नहीं जाने की अपील की है। दामोदर नदी में जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे स्थित कई क्षेत्र में पानी घुस जाता है। नदी की धारा तेज हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *