ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सुभासपा विधायक हंसू राम को भी मंत्री बनाये जाने की मांग

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए में शामिल होने के बाद से ही प्रदेश सरकार में सुभासपा के प्रतिनिधत्व को लेकर कयासों का दौर जारी है। सुभासपा कार्यकर्ता यह मानकर चल रहे हैं कि ओम प्रकाश राजभर मंत्री बनेंगे। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने बेल्थरारोड विधानसभा के विधायक हंसू राम को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की है।

सुभासपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी के छह विधायकों में से तीन दलित विधायक हैं। इस संबंध में सुभासपा की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा गठबंधन हमेशा दलित समाज के विकास की बात करता है। दलित समाज के विकास के लिए काम भी होता है। इस कारण तीन दलित विधायकों में से एक और विधायक को मंत्रीमंडल में शामिल किया जाना चाहिए।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार जायसवाल ने कहा कि इस निर्णय से एक ओर जहां अनुसूचित जातियों में पार्टी की स्वीकार्यता बढ़ेगी, वहीं सूबे के सर्वाधिक वंचित और पिछड़े विधानसभा क्षेत्र में भी विकास के अवसर उपलब्ध होंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाईकमान ओम प्रकाश राजभर से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *