ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गाजियाबाद में मुनीम की गोली मारकर हत्या, आढ़ती व उसका बेटा गिरफ्तार

वेव सिटी थाना क्षेत्र के बामेटा इलाके में एक आढ़ती ने अपने यहां काम करने वाले मुनीम की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आढ़ती व उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण रुपयों के लेनदेन का बताया जा रहा है। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं।

डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद यादव ने सोमवार को बताया कि जिले सिंह साहिबाबाद में आढ़त का काम करता है। पिछले कई साल से उसके यहां धनौरा अमरोहा निवासी अमल सिंह यादव (38) बतौर मुनीम काम करता था। पिछले कुछ दिनों से पैसे के लेनदेन को लेकर जिले सिंह और अमल सिंह में विवाद चल रहा था। रविवार की देर रात अमल सिंह यादव वेव सिटी में बम्हेटा गांव में अपने घर पर था। इसी दौरान जिले सिंह यादव व उसके परिवार के लोग वहां पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद जिले सिंह व उसके साथियों ने अमल पर गोली चला दी। जिससे अमल सिंह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जिले सिंह व उसके पुत्र अतुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अमल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *