शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना: “भारत की छवि खराब करने वालों को किसान राजनीतिक जवाब दें” – पूसा कृषि मेले में बड़े ऐलान
नई दिल्ली: राष्ट्रीय पूसा कृषि विज्ञान मेले के पहले दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडिया AI इंपैक्ट समिट में युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। चौहान ने किसानों से अपील की कि वे ऐसे तत्वों को राजनीतिक जवाब दें।
मंत्री ने कहा, “जो लोग वैश्विक मंच पर भारत को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं, उन्हें किसान ही जवाब देंगे। हमारी सरकार किसानों के हित में काम कर रही है, लेकिन कुछ लोग देश की प्रगति को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे।”
भुगतान में देरी पर सख्ती:
12% ब्याज का प्रावधानशिवराज सिंह चौहान ने किसानों के भुगतान में देरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए घोषणा की कि अब कोई भी एजेंसी या राज्य सरकार किसानों का पैसा रोक नहीं सकेगी। उन्होंने कहा:
- भुगतान में देरी होने पर संबंधित एजेंसी या राज्य को 12% ब्याज चुकाना होगा।
- केंद्र सरकार अपने हिस्से का पैसा सीधे किसान के बैंक खाते में भेजने की व्यवस्था पर काम कर रही है।
- खाद सब्सिडी (लगभग 2 लाख करोड़ रुपये सालाना) को भी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किसानों के खाते में भेजने पर विचार किया जा रहा है, ताकि किसान खुद तय कर सकें कि कितनी मात्रा में कौन सा उर्वरक खरीदना है।
तकनीक और मॉनिटरिंग पर जोरमंत्री ने कृषि यंत्रीकरण, ड्रिप-स्प्रिंकलर सिंचाई, पॉली हाउस, ग्रीन हाउस जैसी आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने उदाहरण दिया कि एक जिले में 700 किसानों की सूची थी, लेकिन केवल 158 को ही मशीनें मिलीं। उन्होंने कहा कि लाभ सही किसानों तक पहुंचे, इसके लिए मजबूत मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया जाएगा।
केवीके की भूमिका बढ़ेगी,
52 वैज्ञानिक टीम गांव-गांव जाएंगीचौहान ने कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) की भूमिका बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 52 वैज्ञानिक टीमों को गांव-गांव भेजा जाएगा, ताकि किसानों को समय पर नई तकनीक, बेहतर बीज, कीट-रोग प्रबंधन और निर्यात योग्य फसलों की जानकारी मिल सके।
भारत-EU FTA से नए बाजार खुलेगामंत्री ने कहा कि भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) और अन्य अंतरराष्ट्रीय समझौतों से यूरोपीय संघ, अमेरिका जैसे बड़े बाजारों में भारतीय कृषि उत्पादों को नई पहुंच मिलेगी। इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।
मेले का उद्घाटन:
किसानों को आगे बैठाया, दिव्यांग किसान की व्हीलचेयर खुद चलाईपूसा स्थित आईसीएआर-आईएआरआई परिसर में आयोजित मेले के उद्घाटन के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को मंच पर आगे बैठाकर और एक दिव्यांग किसान की व्हीलचेयर खुद चलाकर यह संदेश दिया कि नीति-निर्माण का केंद्र किसान ही है।
कार्यक्रम में सात किसानों को आईएआरआई कृषि अध्येता पुरस्कार भी प्रदान किए गए। मंच पर कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी, आईसीएआर महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट और आईएआरआई निदेशक डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव भी मौजूद रहे।यह मेला किसानों के लिए नई तकनीक, बीज, उर्वरक और बाजार से जुड़ी जानकारी का बड़ा मंच साबित हो रहा है।