ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

टी-ट्वन्टी वर्ल्ड कप की जीत के जश्न में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 30 जून । लखनऊ में अटल चौक (हजरतगंज चौराहा) पर भारतीय क्रिकेट टीम के टी-ट्वन्टी वर्ल्ड कप की जीत से उत्साहित सैकड़ों लोग पहुंचे और उन्होंने रात दो बजे तक जश्न मनाया। लोगों ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, गेंदबाज बूमराह, सूर्य कुमार यादव सहित पूरी टीम को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।

हजरतगंज चौराहे पर जश्न मनाने पहुंचे लालकुंआ निवासी ऋषभ और उनके दोस्तों ने कहा कि क्रिकेट हमारे देश का सबसे बेहतरीन खेल रहा है और इससे युवाओं का मन जुड़ा रहता है। क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा बड़े दिल वाले कप्तान हमें मिले, जिन्होंने कई वर्षो के बाद वर्ल्ड कप को भारत की झोली में डाल दिया।

इसे भी पढ़े :-टीम इंडिया के खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने किया फोन, जीत पर दी बधाई

उन्होंने कहा कि अच्छी कप्तानी के कारण और फाइनल मैच में अच्छे कैच पकड़ने के लिए कारण ही भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल मैच जीता। बूमराह की गेंदबाजी भी समय पर काम आयी। विराट कोहली ने अपना अच्छा प्रदर्शन किया। पूरी टीम आखिरी ओवरों में साऊथ अफ्रीका की टीम पर दबाव बनाने में कामयाब रही।

शहर के दस नब्बे चौराहे पर भी बड़ी संख्या में युवाओं का देर रात पहुंचकर जश्न मनाना हुआ। भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत की खुशी मनाते हुए युवाओं ने जमकर आतीशबाजी की। चौक और छोटा इमामबाड़ा क्षेत्र में भी देर रात तक भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनता रहा। लोगों ने भारत माता की जय और वन्दे मातरम के जमकर नारे लगाये।

मुस्लिम बहुल्य क्षेत्र हुसैनाबाद में लोग हाथों में तिरंगा लेकर घर से बाहर निकले और आतीशबाजी करने लगे। भारतीय टीम की जीत से लोग इस तरह खुश हुए कि अपने वाहनों के ऊपर खड़े हो गये और तिरंगा झंडा लहराने लगे। इसी तरह खदरा और मदेयगंज में मुस्लिम युवाओं ने भारत की वर्ल्ड कप जीत पर खुशियां मनायी।

भारतीय क्रिकेट टीम के जीत से उत्साहित लोगों की भावनाओं को देखने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित जनप्रतिनिधियों और खेल जगत से जुड़े प्रमुख लोगों ने अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। लखनऊ के जनप्रतिनिधि तो लोगों के साथ सड़क पर उतर आये और देर रात तक जश्न मनाते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *