ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जॉन हॉकी चैंपियनशिप के लिए हुआ ट्रायल

रांची, 20 जून  असम के गुवाहाटी में 24 जुलाई से 31 जुलाई तक हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जॉन महिला और पुरुष हॉकी चैंपियनशिप आयोजित किया गया है।

 

इसे भी पढ़े….जर्मनी ने हंगरी को 2-0 से हराकर अंतिम 16 में किया प्रवेश

 

 

इसके लिए हॉकी झारखंड टीम गठन के लिए गुरुवार को पुरुष खिलाड़ियों का चयन ट्रायल किया गया। ट्रायल का आयोजन मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित हुई । पुरुष वर्ग का चयन ट्रायल में सिमडेगा, खूंटी, गुमला, लातेहार ,रांची , हजारीबाग सहित झारखंड के अन्य जिला से कुल 135 हॉकी खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हुए। इन खिलाड़ियों में से 25 खिलाड़ी को चयन किया गया है ,जिनका विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर उनमें से बेहतर 18 खिलाड़ियों को चयनित कर उक्त प्रतियोगिता में भेजा जायेगा।

वहीं दूसरी और महिला खिलाड़ियों का ट्रायल 21 जून को होगा। हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस चयन ट्रायल में हॉकी झारखंड के कई लोग उपस्थित थे। यह जानकारी हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *