ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

देवर ने अवैध संबंध के चक्कर में भाभी की कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या

सोनभद्र, 20जून  चोपन थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह भाभी के अवैध संबंध से बौखलाए देवर ने कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

 

इसे भी पढ़े….बीएचयू से सम्बद्ध स्कूलों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ

 

एडिशनल पुलिस अधिक्षक कालू सिंह ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र के कनछ गांव में सत्येंद्र यादव की पत्नी सोनी देवी की हत्या उसके सगे छोटे भाई मनोज यादव ने कुल्हाड़ी से वारकर कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की।

उन्होंने बताया कि प्रांरभिक जांच में परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि हत्या का कारण अवैध संबंध है, लेकिन पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। घटना के बाद देवर मनोज यादव मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है, जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *