ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नालंदा में सीएम ने रिमोट दबाकर किया योजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा विभागों की 1555. 30 करोड़ की 132 योजनाओं का उद्घाटन एवं 1321. 13 करोड़ की 110 योजनाओं का शिलान्यास गुरुवार को रिमोट दबाकर किया।

 

Nalanda News: सीएम नीतीश ने नालंदा मेडिकल कॉलेज को दी करोड़ों की सौगात, कई  योजनाओं का किया शिलान्याल और लोकार्पण | Nalanda News CM Nitish gave a gift  worth crores to Nalanda

नालंदा जिलान्तर्गत बिहारशरीफ में अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति विद्यालय एवं 720 बेडेड छात्रावास का 46 करोड रुपए की लागत से निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं इस्लामपुर में अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति छात्रों के लिए 100 बेडेड छात्रावास का 4. 90 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया ।इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार, जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *