ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री योगी से राज्यसभा चुनाव से पूर्व मिले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अपने दल के विधायकों के साथ शिष्टाचार भेंट की है। इस मुलाकात को राज्यसभा चुनाव में मतदान से पूर्व भाजपा को सुभासपा का पूरा समर्थन दिए जाने की बात साफ हो गई है।

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आज मुख्यमंत्री योगी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उनके दल के पांच विधायक भी साथ थे। सभी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान सियासी चर्चा भी की गई। इसमें प्रमुख रूप से 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव में मतदान को लेकर भी बातचीत करने की जानकारी मीडिया में तेजी से उठ रही है।

इस मुलाकात के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक कर बातचीत की। इसमें सभी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी को जिताने का निर्णय लिया। राज्यसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक एनडीए के साथ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *