ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एक्टर ऋतुराज सिंह के अंतिम दर्शन को पहुंचे एक्टर

दिग्गज अभिनेता ऋतुराज सिंह का 19 फरवरी को निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को आज अंतिम दर्शन के लिए मुंबई में अंधेरी के वर्सोवा स्थित उनके घर पर रखा गया। कई टीवी कलाकार उनके अंतिम दर्शन करने के लिए उनके घर पर पहुंचे।

उनके परिवार के लोगों ने बताया कि ऋतुराज सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को ओशिवारा के हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए घर पर ही रखा गया था। अभिनेता नकुल मेहता, हितेन तेजवानी और गौरी, अनूप सोनी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने ऋतुराज सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस वक्त कलाकार भावुक थे।

ऋतुरात के दोस्त और अभिनेता अमित बहल ने बताया कि ऋतुराज सिंह की मौत हृदय गति रुकने से हुई। उन्हें 15 दिन पहले अग्न्याशय से जुड़ी कुछ समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कुछ दिन पहले घर लौट आए थे लेकिन कमजोरी महसूस होने पर उन्हें फिर से अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही कार्डियक अरेस्ट से उनकी मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *