• January 1, 2026

घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान थोड़ा बढ़ा

 घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान थोड़ा बढ़ा

श्रीनगर को छोड़कर घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान थोड़ा बढ़ा है। लंबे समय तक शुष्क रहने के बाद कश्मीर में पिछले सप्ताह अच्छी बर्फबारी और बारिश हुई। हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद कश्मीर में ज्यादातर धूप वाले दिन देखने को मिल रहे हैं और दिन का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक है। इसी बीच दिन में तेज धूप के बाद जम्मू संभाग में रातें और भी सर्द हो गई हैं हालांकि पिछली रात के मुकाबले न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञानी ने भविष्यवाणी की है कि 14 फरवरी को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसी बीच श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से नीचे 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पर्यटन स्थल पहलगाम रात के दौरान सबसे ठंडा रहा जहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.0 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा जम्मू में रात का तापमान 7.3, कटरा में 6.1, बटोटे में 3.9, भद्रवाह में शून्य से नीचे 2.2 डिग्री और बनिहाल में 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *