• February 13, 2026

आरडीबीए के चुनाव में शंभू प्रसाद फिर बने अध्यक्ष और सचिव संजय विद्रोही

 आरडीबीए के चुनाव में शंभू प्रसाद फिर बने अध्यक्ष और सचिव संजय विद्रोही

रांची जिला बार एसोसिएशन (आरडीबीए)के सात पदधारियों के लिए रविवार देर रात मतगणना संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर एक बार फिर सबसे अधिक 915 वोट लाकर शंभू प्रसाद अग्रवाल विजयी रहे। जबकि सचिव पद पर संजय कुमार विद्रोही ने 678 वोट लाकर फिर से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद के लिए विनय कुमार राय ने 527 वोट और कोषाध्यक्ष पद के लिए

मुकेश कुमार केसरी ने 680 वोट लाकर विजयी रहे। इसीप्रकार सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए दीनदयाल सिंह ने 428 वोट लाकर जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव(प्रशासन) के लिए अभिषेक कुमार भारती 903 वोट और संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी ) पद के लिए प्रदीप कुमार चौरसिया 560 वोट लाकर जीत दर्ज की। चुनाव पदाधिकारी अजय कुमार तिवारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पदधारी के लिए 33 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं 1863 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था जबकि मतदाताओं की कुल संख्या 2163 थी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *